तापसी पन्नू की इस हरकत पर भड़के लोग, मां लक्ष्मी के नेकलेस को लेकर छिड़ा विवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ समय लोगों के निशाने पर बनी रहती हैं। कभी वह पैपराजी से गलत तरीके से बात करने लगती हैं तो कभी वह मीडिया पर चिल्ला उठती हैं। वहीं दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद जब पैपराजी ने तापसी से उनके बारे में कुछ कहने के लिए कहा था तो एक्ट्रेस ने कॉमेडियन को पहचानने से मना कर दिया था। ऐसे में तापसी पन्नू को लोग जमकर ट्रोल करते हैं। हाल ही में तापसी के साथ कुछ ऐसा हो गया है कि यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोग तापसी पन्नू पर भड़क गए हैं। लोगों ने तापसी पन्नू पर हिंदू देवी का अपमान करने का आरोप लगा दिया है और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

तापसी पन्नू को किया जा रहा है ट्रोल

आपको बता दें कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान एक नेकलेस पहन था जिसमें मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा बनी हुई थी। ये नेकलेस ही ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों ने इस नेकलेस के चलते उन्हें निशाने पर ले लिया है। तापसी पन्नू ने जैसे ही सोशल मीडिया पर लाल रंग की ड्रेस के साथ नेकलेस पहने हुए अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की, लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पहना था नेकलेस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू ने जो नेकलेस पहना था, उसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। इस नेकलेस को तापसी ने लाल रंग के लहंगे के साथ पहना था, जिसका काफी डीप गला था। इसी चीज को देख लोग तापसी पर भड़क गए हैं और उन पर मां लक्ष्मी को अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। लोग तापसी पन्नू को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं।

रिवीलिंग ड्रोस को लेकर हो रही है आलोचना

आपको बता दें कि तापसी पन्नू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस फोटो पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों ने तापसी की इस तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए हैं। यूजर्स ने तापसी पन्नू को कहा कि उन्हें ऐसी हरकत करने के लिए शर्म आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर पकड़े जाने पर 44 FIR, आप ने पूछा क्या था आपत्तिजनक

तापसी पन्नू ने हिंदू देवी का अपमान किया’

लोगों का मानना है कि तापसी पन्नू ने फैशन वीक में जो लाल रंग की ड्रेस पहनी थी वह काफी रिवीलिंग था। लोगों ने कहा है कि तापसी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उस रिवीलिंग ड्रेस के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति वाला नेकलेस भी पहना था। लोगों की मानें तो तापसी पन्नू ने ऐसा कर एक शर्मनाक काम किया है। उन्होंने हिंदू लोगों की भावना को शर्मशार कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button