सीएम योगी आज पहुंचे अयोध्या, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को अयोध्या पहुंचकर वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और राममंदिर निर्माण की प्रगति की जांच की। बता दे, सीएम योगी के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी पूए समय मौजूद रहे।

आपको बता दे, उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा, जहां से उन्होंने रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो राममंदिर आंदोलन के नायक रहे थे। इसके बाद, उनका काफिला रामजन्मभूमि के परिसर की ओर रवाना हुआ। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्। श्री अयोध्या जी में आज भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय श्री राम!’

बता दे, सीएम योगी और दिगंबर अखाड़ा के बीच गहरा जुड़ाव है, जिसमें गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियाँ शामिल हैं। सीएम के गुरु अवैद्यनाथ और परमहंस के साथ उनकी मातृपीढ़ी भी घनिष्ठ रही है। योगी आदित्यनाथ भी अपनी पूर्व पीढ़ियों की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। दिगंबर अखाड़ा ने राममंदिर आंदोलन का प्रमुख केंद्र भी बनाया है।

यह भी पढ़े : जेल में बंद ठग सुकेश का नया पत्र आया सामने, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर लगाया गंभीर आरोप

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button