पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की आज पावन पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर भारत माता के इस महान सपूत के प्रति कोटि-कोटि नमन करते हुए मैं प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।उत्तर प्रदेश में भूमिसुधार, ग्रामीण विकास, शासन की पारदर्शिता संबंधी जो कदम उन्होंने उठाए थे उसकी गुंज आज भी हमारे गांव में किसानों से और समाज के प्रत्येक तबके से सुनने और देखने को मिलती है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ यूपी कैबिनेट के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button