सीएम धामी ने निर्माणाधीन क्रीडा भवन का किया औचक निरीक्षण, डीएम को दिए जांच के आदेश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। भवन में दरार एवं सीलन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संबधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जाएगी। इस भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम कर रहा है।


मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को निर्माण कार्यों को समय और गुणवत्ता साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरा विवरण प्रस्तुत करने को कहा।

Related Articles

Back to top button