मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी साधू और पर्वतारोही मनीष को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी साधू सिंह बिष्ट द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनीष कसनियाल ने एक जून 2021 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button