चारधाम यात्रा: बदरीनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा के बाद लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद

दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज 11 अक्टूबर यानी की बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे अन्य यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

BKTC मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक, मौसम साफ होने के बाद अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। अभी तक करीब 15,24,798 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। वहीं, बीते सोमवार तक कुल 16,09,913 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।

Related Articles

Back to top button