उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 से 17 अक्टूबर तक वर्षा के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट भी

उत्तरप्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव दिखने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पाकिस्तान के पास चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके कारण उत्तर प्रदेश में इस महीने 15 से 17 अक्तूबर के दौरान मौसम बदलने के आसार है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के अनुसार, तड़ित झंझावात व वज्रपात के साथ जगह – जगह कुछ इलाकों पर हल्की से कम वर्षा हो सकती है। आने वाले 15 – 16 अक्तूबर की सुबह तक बागपत, बिजनौर के साथ साथ मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली और आसपास बिजली गिरने का अनुमान है। साथ ही इन जगहों पर वर्षा भी हो सकती है।

इसके बाद 17 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फरूखाबाद, , फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शहजहांपुर, शामली, सीतापुर और आसपास।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से मानसून विदा ले चुका है। अभी किसी भी क्षेत्र में बरसात के आसार नहीं बचे हैं। दिन में मौसम साफ और चटख धूप हो रही है तो सुबह और शाम में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा था। इस विक्षोभ के कारण आगामी दिनों में मौसम बदल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button