लखनऊ महानगर कार्यालय में संपन्न हुई बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक, कई पदाधिकारी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में बीते सोमवार को बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ महानगर कार्यालय में संपन्न हुई l बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी तथा महामंत्री पुष्कर शुक्ला उपस्थित रहे l

बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में नियुक्त किये गए पदाधिकारी

बैठक की अध्यक्षता बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अध्यक्ष अभिषेक खरे द्वारा की गई l महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के विधानसभा संयोजकों तथा सह संयोजकों समेत पूर्वी विधानसभा से अमिताभ श्रीवास्तव को संयोजक तथा संतोष त्रिपाठी और धर्मेंद्र तिवारी को सह संयोजक नियुक्त किया।

आयोजन में महानगर सह संयोजक मनीष गुप्ता और विजय शर्मा समेत  आशीष शर्मा ,दीपक उपाध्याय ,मनोज शुक्ला, गौरव सिंह, मनु शुकला ,अखिलेन्द्र त्रिपाठी, शशांक पाण्डेय, परितोष पाण्डेय, विनोद रस्तोगी, विकास रस्तोगी, संजय रस्तोगी, राजीव रस्तौगीऔर मोहन रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button