भरतपुर : कैथवाड़ा में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, दो वाहनों की भिड़ंत की चपेट में आई स्कूटी, 4 लोगों की मौत

भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके में देर रात हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। पति डॉक्टर था और पत्नी नर्स। बता दे, वह देर रात अस्पताल से अपने घर जा रहे थे। डॉक्टर के साथ उसकी साली भी थी। जाते वक़्त रस्ते में सामने से कंटेनर ने एक ट्रैक्टर की ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस हादसे का शिकार स्कूटी पर सवार डॉक्टर, उसकी पत्नी और उसकी साली बन गए। इस घटना में कंटेनर ड्राइवर की भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कल देर रात कैथवाड़ा खोह रोड़ के झेंझपुरी 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ। हरियाणा में तलम्बा थाना नूंह के रहने वाले तारीफ, पत्नी नाजरीन और नाजरीन की बहन आफरीन फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। घर लौटते समय उनकी स्कूटी के आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। सामने से कैथवाड़ा की तरफ से कंटेनर आ रहा था। तभी कंटेनर अनियंत्रित हो गया और उसने ट्रॉली को टक्कर मारी। ट्रॉली के बगल से चल रहे तारीफ उसकी पत्नी नाजरीन और साली आफरीन कंटेनर और ट्रॉली के बीच में फंस गए।

आपको बता दे, कंटेनर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वह एक पेड़ से लड़ गया। इस हादसे में स्कूटी सवार और कंटेनर के ड्राइवर की उसी वक़्त मौत हो गई। ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मृतक के शवों को कैथवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तारीफ के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़े : राजस्थान : गहलोत कैबिनेट और मंत्री परिषद की बैठक होगी आज शाम 6 बजे, कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button