बहुउद्देशीय शिविर में दिव्यांगों व वृद्धजनों को दिए गए उपकरण

नैनीताल। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर जनपद के विकास खंड कार्यालय कोटाबाग में दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण वितरित करने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नैनीताल के विधायक संजीव आर्य और अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा की उपस्थिति में जरूरत के अनुसार 27 व्हीलचेयर, 247 चश्मे, 137 कान की मशीन, 48 ट्राई पॉड, 129 वॉकिंग स्टिक व 11 वॉकर वितरित किए गये। साथ ही 27 लोगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व विकासखंड रामगढ़ के जूनियर हाईस्कूल सुयालबाड़ी में भी ऐसा ही एक शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 500 सहायक उपकरण भेंट किए गए।

Related Articles

Back to top button