‘लिप जॉब’ की वजह से अनुष्का को होना पड़ा ट्रोल,एक्ट्रेस पर बने थे बत्तख वाले मीम्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने एक्टिंग और स्टाइल के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी ज़्यादातार फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है। लेकिन क्या आप जानते है,अनुष्का की लाइफ में एक ऐसा समय भी आया था जब उन्हें उनके लिप्स की वजह से ट्रोल होना पड़ा था।

दरअसल साल 2015 में आई फिल्म बॉम्बे वेल्वेट में पाउट करने के लिए अनुष्का ने लिप जॉब करवाया था जिसको लेकर लोगों ने उनका काफी मज़ाक उड़ाया। इतना ही नहीं अनुष्का के इस फेस पर काफी मीम्स बने और उनके इस चेहरे की तुलना लोग बत्तख से करने लगे क्योंकि उनका फेस नॉर्मल से काफी अलग दिख रह था। यहां तक कि न्यूज़ रिपोर्टर्स विराट कोहली से भी अनुष्का की लिप सर्जरी को लेकर सवाल करने लगे थे।

इसके बारे में अनुष्का ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलकर बात की थी। जिसमे उन्होंने बताया कि-‘ मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और जब मैंने अपने लिप जॉब के बारे में बात की तो बहुत से लोगों ने मेरी तारीफ की और मुझे ब्रेव बताया। यह फिल्म में मेरे रोल के लिए जरूरी था। मैं भी इंसान हूं,और परफेक्ट नहीं हूं।

अनुष्का ने आगे कहा-‘अचानक से मैं ट्रोल होने लगी थी, इसके बाद मेने इस मामले को लेकर एक ट्वीट भी किया था और लिखा कि,ये लिप एनहान्सिंग टूल का कमाल है और मेकअप की एक तकनीक है। उन्होंने आगे लिखा कि, मैंने कोई भी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है। ये पूरी तरह मेरा फैसला था और फिल्म में मेरे लुक के लिए ये जरूरी भी था। क्योंकि मैं उस फिल्म में एक जैज गर्ल का रोल निभा रही थी।

यह भी पढ़े: टाइगर श्रॉफ का शर्टलेस अवतार देख धड़का दिशा पाटनी का दिल, कमेंट में लिखी ये बात

आपको बता दे कि अनुष्का ने इस साल जनवरी में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। इसी के साथ साथ उन्होंने फैंस को अपनी बेटी का नाम भी बताया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। अब वो काम पर भी लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन की शूटिंग की है।

Related Articles

Back to top button