अयोध्या में बुलडोजर कार्रवाई का अखिलेश ने किया विरोध, तो भड़क गए डिप्टी सीएम

जो कृष्ण का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता- ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

लखनऊ। अयोध्या में अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी, जिस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ा पलटवार किया है। पाठक ने सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और अयोध्या-काशी के विकास में रुकावट डालने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने अखिलेश से मथुरा को लेकर अपनी स्थिति साफ करने की भी मांग की।

इसे भी पढ़ें-   शंकराचार्य विवाद में भाजपा का डैमेज कंट्रोल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 101 बटुकों का किया सम्मान

‘जो राम का नहीं हुआ, वो कृष्ण का नहीं हो सकता’

डिप्टी सीएम ने कहा, सपा के शासनकाल में तुष्टीकरण चरम पर था और। इसी वजह से अयोध्या-काशी का विकास ठप पड़ गया था। उन्होंने कहा कि, अखिलेश को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मथुरा पर उनका क्या रुख है। साथ ही ये भी कहा कि, जो राम के साथ नहीं खड़ा हुआ, वह कृष्ण के साथ भी नहीं खड़ा हो सकता, और जो कृष्ण के साथ नहीं, वह किसी के साथ नहीं हो सकता।

अयोध्या-काशी के विकास को लेकर अखिलेश पर निशाना

अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या-काशी में विकास कार्यों पर सवाल उठाए जाने पर पाठक ने कहा कि, सपा प्रमुख को पहले खुद यह बताना चाहिए कि, उनकी सरकार के दौरान इन शहरों के विकास पर कितना धन खर्च हुआ था।

Deputy CM Brajesh Pathak

उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए बताया कि, अयोध्या को अब विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है, जबकि सपा सरकार ने इसी मार्ग पर प्रतिबंध लगा दिया था।

मुस्लिम तुष्टिकरण में जुटी सपा

पाठक ने सपा पर धार्मिक-सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर भी आरोप जड़े और कहा कि, अखिलेश को सनातन संस्कृति से कोई मतलब नहीं है, सपा केवल मुस्लिम तुष्टीकरण में जुटी रहती है और अयोध्या के विकास में अड़ंगा डालने के मौके तलाशती रहती है।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी पाठक ने सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों और गुंडों का पक्ष लेने वाली पार्टी है और आज प्रदेश की जेलों में बैठे अपराधी, माफिया इस उम्मीद में खुश हो रहे हैं कि अखिलेश की सरकार बनते ही वे बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भी सपा सत्ता में आई है, गुंडे-माफिया सड़कों पर सक्रिय हो गए हैं।

भाजपा निष्पक्ष राजनीति की पक्षधर

चुनाव आयोग पर अखिलेश के आरोपों को लेकर पाठक ने कहा कि अखिलेश हमेशा संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाते हैं — जीत मिलने पर चुनाव आयोग सही लगता है, लेकिन हार होते ही उस पर तरह-तरह के इल्जाम लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा निष्पक्ष राजनीति की पक्षधर रही है।

 

इसे भी पढ़ें- बापू को शत-शत नमन, सीएम योगी और ब्रजेश पाठक ने जीपीओ पार्क में दी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि

Related Articles

Back to top button