ममता बनर्जी से उनके आवास पर मिले अखिलेश यादव, राजनीतिक हालात पर की चर्चा

कोलकाता। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी से दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

टीएमसी सूत्रों ने यह जानकारी दी। अखिलेश रविवार को मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की शहीद दिवस रैली में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button