अग्रशील इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ में लॉन्च किया आश्रयम फेज-II

  • 11.25 एकड़ क्षेत्रफल में तैयार हो रही इस परियोजना में 190 रेरा-पंजीकृत आवासीय प्लॉट शामिल होंगे

  • खरीदारों को पहली बार समर्पित मोबाइल ऐप की सुविधा मिलेगी

  • प्लॉट की कीमत करीब 69 लाख रुपये से शुरू

लखनऊ।  उत्तर भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में गिनी जाने वाली कंपनी अग्रशील इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ स्थित अपनी इंटीग्रेटेड प्लॉटेड टाउनशिप परियोजना आश्रयम के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की है। यह इस टाउनशिप का दूसरा चरण है जो शहर में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत रेरा में पंजीकृत और बिक्री के लिए तैयार 190 आवासीय प्लॉट पेश किए जा रहे हैं। पहले चरण की सभी यूनिट्स बिक जाने के बाद कंपनी अब इस टाउनशिप को आगे बढ़ाने की दिशा में यह अगला कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़ें- रियल एस्टेट बाजार में बड़ा उलट फेर, गौतम अडानी ने पहले पायदान पर जमाया कब्जा

वेकेशन-कॉन्सेप्ट पर आधारित टाउनशिप

लखनऊ की पहली वेकेशन-कॉन्सेप्ट पर आधारित टाउनशिप के तौर पर पहचानी जाने वाली आश्रयम को खुली जगहों, मनोरंजक सुविधाओं और सुव्यवस्थित इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए एक मास्टर-प्लान्ड रेजिडेंशियल टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका पहला चरण करीब 23 एकड़ में फैला हुआ था, जिसमें 276 प्लॉट थे, और यह चरण अब पूरी तरह बिक चुका है। दूसरा चरण लगभग 11.25 एकड़ यानी 45,397 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसे लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और उत्तर प्रदेश रेरा दोनों से स्वीकृति मिल चुकी है।

परियोजना में होगा 250 करोड़ रुपये का निवेश 

पूरी आश्रयम परियोजना में करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से फेज-II पर अकेले लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रकम प्रमोटर की इक्विटी और रेरा के नियमों के अनुसार बनाए गए प्रोजेक्ट अकाउंट में जमा हो रहे निर्माण-आधारित ग्राहक भुगतान के जरिए जुटाई जा रही है।

कंपनी ने 1 से 15 अगस्त 2026 तक चलने वाले शुरुआती लॉन्च ऑफर के अंतर्गत 26 प्लॉट बाजार में उतारे हैं, जिनसे करीब 22.6 करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शुरुआती 11 बुकिंग के लिए आधार मूल्य 6,250 रुपये प्रति वर्ग फुट रखा गया है, जबकि उसके बाद की बुकिंग के लिए यह दर 6,400 रुपये प्रति वर्ग फुट होगी। लॉन्च ऑफर के तहत क्रमशः 4 फीसदी और 2 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है।

पहले चरण को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

अग्रशील इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ प्रेक्षा सिंह के अनुसार, आश्रयम के पहले चरण को मिला अच्छा रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि, लखनऊ में सुव्यवस्थित प्लॉटेड डेवलपमेंट की मांग लगातार बढ़ रही है।  इसी भरोसे के साथ कंपनी दूसरा चरण लेकर आई है।

उन्होंने बताया कि, टाउनशिप में नए प्लॉट जोड़ने के अलावा मनोरंजन सुविधाओं को भी उन्नत किया गया है। साथ ही, पहली बार एक खास मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिससे हर ग्राहक को अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी हर समय पारदर्शी तरीके से मिल सकेगी। उनका कहना था कि, कंपनी का लक्ष्य आश्रयम को ऐसी टाउनशिप के रूप में विकसित करना है, जहां बुनियादी सुविधाएं, तकनीक और सामुदायिक जीवन साथ-साथ आगे बढ़ें।

आश्रयम फेज-II में प्लॉट का आकार करीब 86 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक रखा गया है। हालांकि, लॉन्च के दौरान उपलब्ध प्लॉट फिलहाल 108 से 200 वर्ग मीटर के बीच हैं। साइज और लागू दरों के हिसाब से इन प्लॉट की कीमत करीब 69 लाख रुपये से लेकर 1.05 करोड़ रुपये तक जाने की संभावना है।

टेक्नोलॉजी पर आधारित टाउनशिप

फेज-II की सबसे अहम विशेषताओं में से एक है नया अग्रशील इंफ्राटेक कस्टमर मोबाइल ऐप, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर, दोनों पर मौजूद है। इस ऐप के जरिए खरीदार बुकिंग व भुगतान की स्थिति लाइव देख सकेंगे, कॉस्ट शीट, डिमांड लेटर और रसीदें एक्सेस कर सकेंगे, साइट फोटो के साथ निर्माण कार्य के रियल-टाइम अपडेट पा सकेंगे, क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत रेरा वेरिफिकेशन कर सकेंगे, प्रॉपर्टी दस्तावेज व केवाईसी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकेंगे और साथ ही रेफर एंड अर्न जैसी सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे।

मिलेंगी ये सुविधाएं

परियोजना में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, बच्चों के खेलने की जगह, योग व मेडिटेशन पार्क, रिफ्लेक्सोलॉजी पार्क, सीनियर सिटिज़न पार्क, पेट पार्क, हाई स्ट्रीट रिटेल, कैंपस के भीतर स्कूल और आर्टिफिशियल लेक जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त यहां फॉरेस्ट ट्रेल और एक स्पोर्ट्स एरिना भी होगा, जिसमें क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

टाउनशिप के भीतरी इंफ्रास्ट्रक्चर में 18 मीटर चौड़ी सड़कें, शत-प्रतिशत भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क, अलग सीवर और वर्षा जल निकासी प्रणाली, साइट पर ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ नेट-जीरो डिस्चार्ज व्यवस्था, वर्षा जल संचयन और भूजल रिचार्ज की सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में 24 घंटे गेटेड सिक्योरिटी और निगरानी तंत्र मौजूद रहेगा। कंपनी का कहना है कि, टाउनशिप के कुल क्षेत्रफल का 45 फीसदी से अधिक हिस्सा हरियाली, सड़कों और खुले स्थानों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

 ये है लोकेशन

लखनऊ में न्यू जेल रोड पर, मोहनलालगंज-गोसीगंज के नजदीक बेली इलाके में स्थित यह टाउनशिप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से महज तीन मिनट की दूरी पर है। यहां से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चारबाग रेलवे स्टेशन, एसजीपीजीआई, मेदांता अस्पताल और पैलेसियो मॉल जैसी प्रमुख जगहों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-  जश्न रियल्टी ने लखनऊ में ₹3,200 करोड़ के निवेश की घोषणा की, तेज़ डिलीवरी सर्वोच्च प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button