बांग्लादेश के बाद अब भारत में भी उन्मादी मुस्लिमों ने बरपाया कहर, हिन्दुओं को बनाया निशाना

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटनाएं किसी से छुपी नहीं हैं। हालांकि, बांग्लादेश ही नहीं, भारत में भी हिन्दू समुदाय को आए दिन उन्मादी मुसलमानों की क्रूरता का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित बेलडांगा कस्बे से सामने आया है। जहां बीते शनिवार की शाम को कट्टरपंथी मुसलमानों ने हिन्दुओं को निशाना बनाया है।

दरअसल, यहां उन्मादी मुस्लिम भीड़ ने हिन्दुओं के घरों पर जमकर पथराव और आगजनी की। यह घटना उस वक्त घटी जब हिन्दू समुदाय अपने पर्व कार्तिक पूजा उत्सव को मनाने में लगा हुआ था। इस घटना को लेकर सियासी गलियारों का माहौल खासा गर्म हो गया है।

अमित मालवीय ने की घटना की निंदा

भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट एक्स पर कुछ वीडियो पोस्ट किये है। इन वीडियो में से एक में हिन्दू समुदाय का एक शख्स अपनी आपबीती सुनाते नजर आ रहा है। यह व्यक्ति कहता है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद देखिए कैसे हिंदुओं के घरों में आग लगाई जा रही है। देखिए कैसे पत्थर इधर-उधर पड़े हैं। एक कार में आग लगा दी गई है।

अमित मालवीय ने अपने पोस्ट के माध्यम से लिखा कि कार्तिक पूजा के दिन मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में मुसलमानों ने हिंदुओं के घरों पर हमला किया। ममता बनर्जी की पुलिस मूकदर्शक बनी रही।  उन्होंने राज्य में हिंदू समुदाय की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल हिंदुओं के लिए कब्रिस्तान बन गया है। उनके हर त्यौहार और पूजा पर हमला किया जाता है, जबकि ममता बनर्जी दूसरी तरफ देखती रहती हैं। बहुत हो गया।

पश्चिम बंगाल इकाई के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। बेलडांगा में हिंदुओं के साथ हो रहे बांग्लादेश जैसे नरसंहार पर चिंता जताते इहे उन्होंने हिंदू महिलाओं को बम विस्फोट और जान से मारने की धमकियों की घटनाओं पर प्रकाश डाला।

मुस्लिम युवक ने हिन्दू समुदाय को दी गंभीर धमकी

इस बीच, इस बीच हिन्दू अस्तित्व नाम के एक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. जिसमें एक मुस्लिम युवक (टोपी पहने हुए) को हिंदू समुदाय को धमकियां देते हुए तथा अन्य सह-धर्मियों से बेलडांगा में उत्पात मचाने का आह्वान करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक अकाउंट से लिखा गया है कि क्या बकवास है! वह इस तरह की धमकियाँ कैसे दे सकता है, पुलिस कैसे मूकदर्शक बनी रह सकती है! पूरे भारत के न्यूज़ चैनलों को इसे कवर करना चाहिए! उस आदमी को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए!

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने भाजपा-कांग्रेस दोनों को थमा दिया नोटिस, दिया सोमवार तक का समय

वीडियो में मुस्नेलिम युवक ने धमकी देते हुए कहा कि मैं अपने सभी मुस्लिम भाइयों को बताना चाहता हूं कि बेलडांगा में कार्तिक पूजा पंडाल ने अल्लाह का अपमान किया है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि बेलडांगा की धरती हिल जाए।

Related Articles

Back to top button