रीना दत्ता से तलाक के बाद शराबी बन गए थे आमिर खान, बताया- डेढ़ साल बाद कैसे खुद को संभाला

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान को उनके अनुशासन, बेहतरीन अभिनय और सिनेमा के प्रति उनके जुनून के लिए जाना जाता है। पर्दे पर हर किरदार को बारीकी से जीने वाले आमिर की निजी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी है। तीन बार शादी और फिर तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं, उनके लिए भी नहीं था। अपने इस दर्द कर खुलासा खुद आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया।

इसे भी पढ़ें- आमिर खान की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की 31वीं सालगिरह मनाने के 5 बड़े कारण को पढ़े!

पूरी तरह से टूट गए थे एक्टर

बातचीत में आमिर खान ने अपनी जिंदगी के उस दौर पर खुलकर बात की, जो उनके जीवन का सबसे काला अध्याय था और जिससे उनके करोड़ों प्रशंसक अभी तक पूरी तरह अनजान थे। अभिनेता ने स्वीकार किया कि, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से अलगाव उनके लिए केवल एक कानूनी प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि एक ऐसा भावनात्मक घाव था, जिसने उन्हें मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था।

Aamir Khan

इस अकेलेपन और गम को भुलाने के लिए उन्होंने एक ऐसा रास्ता चुना, जो उनके व्यक्तित्व के बिल्कुल विपरीत था। उन्होंने बताया कि,   रीना से तलाक के बाद उनके जीवन में जो खालीपन आया उसे भरने के लिए वे शराबी बन गए थे। करीब डेढ़ साल तक वे हर रात शराब की एक पूरी बोतल खत्म कर दिया करते थे।

रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और रीना दत्ता का रिश्ता फिल्म जगत के सबसे गरिमामय रिश्तों में गिना जाता था। साल 1986 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने करीब 16 सालों तक साथ निभाया, लेकिन साल 2002 में जब इनके अलग होने की खबर आई, तो पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई। आमिर ने बताया कि, जिस दिन रीना बच्चों को लेकर घर से चली गईं, उस दिन उन्हें अहसास हुआ कि अकेलापन कितना भयावह हो सकता है।

काटने को दौड़ता था सन्नाटा

एक पॉडकास्ट पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए एक्टर ने क़हा कि, वह सन्नाटा उन्हें काटने को दौड़ता था और वे अपनी उमड़ती हुई भावनाओं को नियंत्रित करने में खुद को पूरी तरह असमर्थ पा रहे थे। उन्होंने बताया, वे कभी भी शराब पीने के शौकीन नहीं रहे थे और फिल्म ‘रंगीला’ या अन्य कुछ किरदारों के लिए उन्होंने भले ही कैमरे के सामने ड्रिंक की हो, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें इसका स्वाद कभी पसंद नहीं आया। मगर उस एक रात ने सब कुछ बदल दिया जब घर के सन्नाटे से डरकर उन्होंने पहली बार खुद को सुन्न करने के लिए शराब का सहारा लिया।

अभिनेता ने अपने उस डार्क फेज को याद करते हुए बताया कि, उनके घर में अक्सर मेहमानों के लिए शराब रखी रहती थी। उस रात जब वे बिल्कुल अकेले थे और दर्द बर्दाश्त से बाहर हो रहा था, तो उन्होंने पीना शुरू किया, जो सिलसिला एक रात से शुरू हुआ था, वह देखते ही देखते उनकी आदत बन गया।

Aamir Khan

अगले डेढ़ साल तक आमिर खान लगभग हर रात एक पूरी बोतल शराब पी जाते थे। यह उनके जैसे अनुशासित व्यक्ति के लिए बहुत अजीब और खतरनाक बदलाव था। आमिर ने स्वीकार किया कि, उस वक्त उन्हें लगता था कि, शायद शराब ही उनके जख्मों पर मरहम लगा सकती है, लेकिन हकीकत में वे खुद को गहरे अंधेरे में धकेल रहे थे। यह वह दौर था जब उनकी निजी जिंदगी पूरी तरह बिखर चुकी थी और वे केवल अपनी भावनाओं से भागने की कोशिश कर रहे थे।

किरण राव से भी खत्म हुआ रिश्ता

हालांकि, समय के साथ आमिर खान ने अपनी इस कमजोरी को पहचाना और अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर इस लत को पीछे छोड़ा। रीना दत्ता से अलग होने के बाद उन्होंने साल 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन 16 साल बाद 2021 में यह रिश्ता भी आपसी सहमति से खत्म हो गया। आज आमिर खान के जीवन की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि उनके अपनी दोनों एक्स-पत्नियों के साथ बेहद मधुर और दोस्ती भरे संबंध हैं। वे अक्सर पारिवारिक कार्यक्रमों में एक साथ नजर आते हैं और अपने बच्चों की परवरिश भी मिल-जुलकर कर रहे हैं।

Aamir Khan

आमिर का कहना है कि, भले ही पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते सफल नहीं रहे, लेकिन एक इंसान के तौर पर वे आज भी एक-दूसरे की उतनी ही इज्जत करते हैं। अब आमिर खान की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है और चर्चा है कि वे गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं। अपनी पुरानी गलतियों और असफलताओं को स्वीकार करते हुए आमिर ने यह साबित कर दिया है कि सफलता के शिखर पर बैठा इंसान भी भावनाओं के भंवर में फंस सकता है।

बोले- दर्द का सामना करना चाहिए

मिस्टर परफेक्शनिस्ट का यह खुलासा न केवल उनके साहस को दर्शाता है, बल्कि उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख भी है जो जीवन के कठिन समय में गलत आदतों का सहारा लेते हैं। आमिर ने सिखाया कि दर्द से भागने के बजाय उसका सामना करना और समय रहते खुद को संभालना ही असली परफेक्शन है। आज वे अपनी मानसिक शांति और परिवार को सबसे ऊपर रखते हैं और एक बार फिर अपनी नई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

 

इसे भी पढ़ें- ‘सितारे ज़मीन पर’ का पहला पोस्टर रिलीज, आमिर खान के साथ दिखेंगे 10 नए चेहरे

Related Articles

Back to top button