यूपी में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले गए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का कप्तान नियुक्त किया गया है। संजीव सुमन को देवरिया जिले की कमान सौंपी गई है। नीरज जादौन को अलीगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है। अशोक कुमार मीना को हरदोई का कप्तान बनाया गया है।

अभिषेक वर्मा अब सोनभद्र के कप्तान होंगे। दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का कप्तान नियुक्त किया गया है। डॉ. अनिल कुमार-द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी बनाया गया है। केशव कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। अभिजीत आर. शंकर को अम्बेडकर नगर का एसपी बनाया गया है।

अभिषेक भारती को औरैया का कप्तान बनाया गया है। वहीं, हेमराज मीना को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। संतोष कुमार मिश्रा(पुलिस अधीक्षक) को भी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विक्रांत वीर को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज का डीसीपी बनाया गया है।

अनिल कुमार झा को रेलवे आगरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा को चौथी वाहिनी पीएसी का सेना नायक बनाया गया है। यह तबादला राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Back to top button