विश्व तंबाकू निषेध दिवस : सिग्नेचर कैंपेन में गूँजा संदेश –तंबाकू छोड़ो, जीवन अपनाओ

लखनऊ| विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट और जवाहर भवन एवं इंदिरा भवन के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर भवन एवं इंदिरा भवन परिसर, अशोक मार्ग, लखनऊ में सिग्नेचर कैंपेन (Signature Campaign) “तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ” का आयोजन किया गया।

इस विशेष मुहिम में “तंबाकू छोड़ो, जीवन को अपनाओ” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने हेतु जवाहर भवन एवं इन्दिरा भवन के 200 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प लिया|

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी एक गंभीर अवरोध है।

सिग्नेचर कैंपेन के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि, “वे स्वयं भी तंबाकू से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

यह अभियान केवल एक हस्ताक्षर तक सीमित नहीं था, बल्कि यह स्वस्थ जीवन, स्वच्छ समाज और समृद्ध राष्ट्र की ओर बढ़ाया गया एक जागरूक नागरिक का प्रतिज्ञाबद्ध कदम था। हर हस्ताक्षर में समाहित थी एक नई चेतना, एक नई जिम्मेदारी और एक तंबाकू मुक्त भविष्य की ओर अग्रसर होने की सशक्त पहल।“

कार्यक्रम में एमिटी विश्वविध्यालय के स्वयंसेवकों शिवम पांडे, आशीष झा तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रहीl

 

Related Articles

Back to top button