ब्रेकिंग उपचुनाव: उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 51.21% मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर शाम पांच बजे तक 51.21% मतदान हुआ है। जबकि अमरोहा 57. 60 प्रतिशत, बुलंदशहर 49.77 प्रतिशत, उन्नाव में 49.45 प्रतिशत, कानपुर नगर घाटमपुर में 47.65, देवरिया में 48.48 प्रतिशत, जौनपुर मल्हानी में 55.6 प्रतिशत, फिरोजाबाद के टूण्डला में 50 प्रतिशत वोट पड़े। सुबह से ही शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा। युवाओं का जोश तो बुजुर्गों का वोट देने का जज्बा सभी उपचुनाव सीटों पर नजर आया। बात राज्यों की करें तो उसमें तेलंगाना और नागालैंड में खूब बढ़कर लोगों ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को दिया नया एंगल, अब बहनों पर लगे आरोप

यह भी पढ़ें: उपचुनाव LIVE: कोई बुजुर्ग पिता को पीठ पर लेकर आया तो कोई गोदी में वोट डलवाने पहुंचा

बता दें कि मध्यप्रदेश उपचुनावों में 19 जिलों के 28 विधानसभा सीटों पर शाम 5:30 बजे तक 66.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 51.21% मतदान

बिहार में बिहार में शाम 5 बजे तक 51.80% मतदान हुआ है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ – 71.99%, गुजरात- 55.84%,  हरियाणा – 61.57%, झारखंड – 62.46%,  कर्नाटक- 51.30 %, मध्य प्रदेश –  66.09%,  नागालैंड- 83.69%,  ओडिशा – 68.08%, तेलंगाना – 81.44%, उत्तर प्रदेश- 51.21% मतदान हुआ।

Related Articles

Back to top button