मां ने दी बेटी की हत्या की सुपारी…तो कुछ दिनों बाद खेत में मिला मां का शव

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या के लिए जिस व्यक्ति को सुपारी दी, उसी ने बेटी के कहने पर महिला की हत्या कर दी है।

दरअसल, 35 वर्षीय महिला अलका ने अपनी बेटी की हत्या के लिए एक हत्यारे को सुपारी दी क्योंकि वह अपनी 17 वर्षीय बेटी के व्यवहार से तंग आ गई थी। लेकिन अलका को नहीं पता था कि सुभाष उसकी बेटी का प्रेमी है।

अलका की बेटी पहले भी अपने इलाके के एक आदमी के साथ भाग चुकी थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी बेटी किसके साथ रिलेशनशिप में है। अलका ने बेटी को फर्रुखाबाद में अपने मायके भेज दिया था, लेकिन बेटी ने सुभाष के साथ फोन पर रिलेशनशिप जारी रखा। जब अलका को कॉल का पता चला तो उसने बेटी की हत्या करवाने का कठोर कदम उठाने का फैसला किया।

रिपोर्ट के अनुसार, 27 सितंबर को अलका ने सुभाष को अपनी बेटी को मारने के लिए 50,000 रुपये की पेशकश की। हालांकि, सुभाष ने बेटी को अपनी योजना के बारे में बता दिया। साथ ही उसने बेटी से उसकी मां को मार डालने का विकल्प भी सुझाया। बेटी ने सुभाष से वादा किया कि अगर वह मां की हत्या कर देगा तो वह उससे शादी कर लेगी। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: अजय जडेजा बनेंगे नए जाम साहब, राजसिंहासन संभालने को हुए तैयार

बीते रविवार को अलका का शव एक खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में पति रमाकांत ने अखिलेश, अनिकेत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। सुभाष और मृतका की बेटी को अरेस्ट कर लिया। दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

सुभाष और किशोरी को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की पेचीदा परिस्थितियों पर आश्चर्य व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button