सोनी लिव पर प्रसारित होगा तनाव-2, एक्शन से भरपूर होगा सीरीज

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा बटोर चुकी इजराइली वेब सीरीज फौदा के हिंदी संस्करण तनाव का दूसरा सीजन 12 सितंबर से ओटीटी मंच सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट तथा अप्लॉज प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया है। सुधीर मिश्रा और ई निवास तनाव-2 के निर्देशक हैं।

तनाव-2 में मानव विज, अरबाज खान, गौरव अरोड़ा, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, एकता कौल, सत्यदीप मिश्रा, अर्सलान गोनी, रॉकी रैना, सोनी राजदान, दानिश हुसैन और स्वाति कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, तनाव-2 एक्शन से भरी होगी, जिसमें बहादुरी, धोखे, लालच, प्यार और बदले की कहानियों को दिखाया जाएगा। बयान के अनुसार, तनाव सीजन 2 के साथ वापस आ गई है जो 12 सितंबर को सोनी लिव पर प्रसारित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button