आगरा न्यूज: गंगा नदी में तैरती हुई मिली महिला, बेहोश हुई पर डूबी नहीं, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला बाहर

आगरा के कासगंज में कादरगंज पुल के नीचे गंगा नदी के पानी में बहती एक महिला दिखाई दी। दूर से देखने पर लग रहा था कि वो मर चुकी है, लेकिन वो जिंदा थीं और वो पानी की ऊपरी सतह पर तैर रही थी। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब ये नज़ारा देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। महिला कौन है और कहां से आई है इस बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

गंजडुंडवारा के थाना सिकंदरपुर वैश्य के अंतर्गत कादरगंज के पुल के उस पार ADM अब्दुल समद के बंगले के समीप 45 वर्षीय महिला गंगा में तैरती हुई मिली। आज 13 अक्टूबर यानी की शुक्रवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पुल पर से गुज़रे तो पुल के नीचे अर्धनग्न अवस्था में महिला दिखाई दी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी कादरगंज पर दी। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकलवाया। वो बेहोश अवस्था में पाई गई।

चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस को मंगाकर महिला को कादर चौक के अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की उम्र लगभग 45 साल के करीब बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिस पुल के नीचे महिला मिली, उसके ऊपर ही चप्पलें पड़ी हुईं थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहीं से महिला ने छलांग लगाई थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद मामला साफ हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button