हेमकुंड साहिब यात्रा : आज से शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे 2,000 से अधिक श्रद्धालु

आज 11 अक्टूबर से विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट दोपहर 1:30 बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए लगभग 2,000 से अधिक तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

आपको बता दें, चमोली जनपद में बीते दिन मंगलवार को ऊंची चोटियों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद आज बुधवार को सुबह से चटक धूप खिली हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, बढ़ती हुई ठंड का भी असर दिखने लगा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button