Lucknow News : PFI से जुड़े कई संगठनों के ठिकानों पर NIA ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मारा छापा

PFI से संबंधित अन्य कई संगठनों के ठिकानो पर NIA ने उत्तरप्रदेश में कई जगहों पर छापा मारा। लखनऊ में मदेगंज के बड़ी पकरिया क्षेत्र में एक ही मोहल्ले के 3 घरों में NIA ने जांच की।

आज 11 अक्टूबर यानी की बुधवार को सुबह करीब 5 बजे से NIA की टीम पैरा मिलट्री फोर्स और महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर रही है। लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और हरदोई में भी छापा मारने की जानकारी सामने आई है। सीतापुर जिले की महमूदाबाद तहसील में NIA ने आज बुधवार को सुबह छापेमारी की है। दो गाड़ियों से बुधवार सुबह पहुंचे अधिकारी PFI से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रहे हैं। लखनऊ में खदरा में डॉ ख्वाजा, मास्टर शमीम और मौलाना जमील के घर पर सुबह 5 बजे छापा मारा गया था। इन सभी को हिरासत में लेकर मदेयगंज थाने में NIA पूछताछ कर रही है।

आज बुधवार को जिन ठिकानों पर छापे मारे गए, वे PFI पर बैन लगने के बावजूद भी युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इकट्ठा कर रहे थे। बता दे, लखनऊ के अलावा बाराबंकी और बहराइच में भी PFI के सक्रिय रूप से सदस्यों को NIA और ATS पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें PFI का प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली दंगों में संलिप्त पाये गए सदस्य शामिल हैं। NIA सहित तमाम जांच एजेंसियां अब PFI के सहयोगी संगठनों जैसे CFI, महिला विंग और सियासी चेहरे SDPI की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button