देहरादून न्यूज: कमाई का लालच देकर देशभर में 18 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार, दुबई की फेक वेबसाइट से किया धोखाधड़ी…

साइबर पुलिस ने करीब 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले शातिर ठग को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उसने देहरादून के एक युवक को भी कमाई का लालच देकर 14 लाख रुपए ठगे थे। आरोपी ने दुबई की एक फेक वेबसाइट के माध्यम से यह धोखाधड़ी की थी। उसके खिलाफ 18 राज्यों में तकरीबन 392 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस उसके साथियों की भी तलाश करने में जुटी हुई है।

SSP STF आयुष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून का रहने वाला सन्नी जैन को व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कमाई कराने संबंधी एक मैसेज आया था। इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को कैरियर बिल्डिंग कंपनी का HR बताया था।इसके बाद जॉब ऑफर के कोई 2 लिंक शेयर किए गए, जिनके द्वारा उसे टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप से जोड़ा गया। शुरुआत में कुछ कमाई हुई थी। लेकिन इसके बाद ज्यादा कमाई का लालच देकर अलग-अलग डेट्स में 14 लाख रुपए ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने जांच करने के बाद FIR दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर जांच की गई।

इसमें हरमीत सिंह बेदी चंडीगढ़ रोड लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3 मोबाइल, मैक बुक एयर और एक चेक बुक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने दुबई की कंपनी की फेक वेबसाइट बनाई थी। इनके द्वारा वह फर्जी अकाउंट खोलता था।

इसके बाद क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर भी लोगों से पैसे जमा कराता था। आरोपी ने अब तक देशभर में तकरीबन 18 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपी को आंध्र प्रदेश, असम, बिहार के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल, केरल, उड़िसा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़ की पुलिस खोजबीन कर रही है। इन राज्यों में उसके खिलाफ लगभग 392 शिकायतें हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button