UP News: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया ये कदम… निकाला तमंचा और चलाई गोली और बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षक को गोली से मारने वाले आरोपी छात्रों को आज 6 अक्टूबर यानी की शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई की एक वीडियो देखी थी, इसके बाद दहशत फैलाने की सोची। इसी बीच शिक्षक के छोटे भाई योगेंद्र से झगड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस लड़ाई के बाद दबंगई में उसके बड़े भाई के पैर में गोली मार दी।

आरोपी उत्तम चौधरी ने बताया कि मैंने सुच्चा गैंगस्टर का किरदार निभाया था और मेरे दोस्त ने फैजल का किरदार निभाया और रील बनाई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके आरोपी वापस गांव लौट रहे थे। इसी समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा बरामद कर लिया गया है।बता दे, आगरा के खंदौली कस्बे में कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ने आते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षकों को और गोली मारने की बात कह रहे हैं।

गांव मलूपुर के रहने वाले शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही एक कोचिंग में पढ़ाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी।बीते दिन बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया और उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, दोनो आरोपी वहां से भाग निकले।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button