हरिद्वार न्यूज : बहादराबाद की राइस मिल में SDM ने मारा छापा, गोदाम से बड़ी मात्रा में बरामद हुआ सरकारी चावल

हरिद्वार में सरकारी राशन की कालाबाजारी की जानकारी मिलने पर SDM अजयवीर सिंह ने आज 5 अक्टूबर गुरुवार की सुबह एक राइस मिल में टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मिल के गोदाम से काफी ज्यादा मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ।

SDM ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

इस दौरान वहां राजस्व उप निरीक्षक देवेश के साथ-साथ आशीष ममगाईं, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी व अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button