मंत्री संजीव का समर्थन: ओमप्रकाश राजभर बोले- उत्तर प्रदेश है एक बड़ा प्रदेश, 4 भागों में हो बंटवारा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के सांसद संजीव बालियान के उस बयान का पूरा समर्थन किया है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से अलग प्रदेश बनाने की मांग की है। बलिया स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहले भी पूर्वांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश की मांग उठती रहती थी। उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है। हम इसके 4 भागों में बंटवारे के पक्ष में हैं।

आपको बता दे, बिहार में हुई जातीय जनगणना पर सुभासपा प्रमुख ने कहा हमें इसमें दो चीजें अक्सर देखने को मिली हैं। इसमें करीब 36 फीसदी आंकड़ा बहुत पिछड़ा हुआ है। सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार ने 36 फीसदी के साथ हमेशा भेदभाव किया। इन लोगों ने इन पूरे 36 फीसदी को सामाजिक न्याय के दायरे में लाकर आज तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचाया।

करीब आठ बार नीतीश कुमार, दो बार लालू यादव और उनकी पत्नी भी मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। ये सामाजिक न्याय नहीं होता है। मैं बिहार के 26 जिले में घूमा हूं। वहां ज्यादा संख्या में राजभर हैं।

लगभग 15,000 से 12,000 की संख्या में एकत्र होते हैं। जातिगत जनगणना में इनका आंकड़ा प्रतिशत में भी नहीं आया है। इससे यह पूरी तरह से साफ़ है कि जो जातियां राजनीति में हैं उनकी तो गिनती अच्छे से हो गई। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जो राजनीति में नहीं हैं उनकी गणना किसी से पूछ कर लिख दी गई है। बिहार में राजभरों के साथ अन्याय हुआ है। जनगणना में त्रुटि हुई है।

ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों के बीजेपी के साथ आने पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भर दी है। भाजपा ने आयुष्मान कार्ड, निशुल्क राशन, किसान सम्मानि निधि सभी योजनाओं का लाभ दिया है। ये लाभ किसी की जाति और धर्म पूछ कर नहीं दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button