उत्तराखंड: SSB के 8 सदस्यीय दल ने रुद्रगैरा पर्वत चोटी पर फतह हासिल की, भवाली के सुबोध भी रहे शामिल

SSB के अभियान में शामिल 8 सदस्यीय दल ने 5819 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया। अभियान दल का नेतृत्व भवाली निवासी फील्ड अफसर सुबोध चंदोला(53) ने किया। भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ, अभिगामीन, गंगोत्री वन, भगीरथी टू, त्रिशूल समेत कई अलग-अलग पर्वत पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

अभियान के अंतर्गत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से अधिक ट्रेनी रुद्रगैरा स्थित बेस कैंप में रुके, जहां से 8 पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया। अभियान के अंतर्गत 14 सितंबर को बेस कैंप से रवाना होने के बाद 22 सितंबर की सुबह 10:30 बजे दल ने रुद्रगैरा पर्वत चोटी पर झंडा फहराया। इसके बाद 22 सितंबर की देर शाम रुद्रगैरा बेस कैंप वापस पहुंचा और 27 सितंबर को गंगोत्री वापस पहुंचा।

परिवार में खुशनुमा माहौल
सुबोध चंदोला ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के समय तेज बरसाता और ठंड के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभियान दल में सुबोध चंदोला के साथ ही मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी, आरक्षी नरेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, प्रदीप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अरविंद कुमार घाघरे, इंद्र सिंह शामिल रहे। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवारवालों के साथ-साथ नगरवासियों और गुरुजनों में भी उत्साह की लहर है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, पूजा अर्चना कर केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का लिया जायजा…

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button