रिलीज से पहले सलमान खान ने ‘फुकरे 3’ की टीम को दीं बधाई, पुलकित सम्राट के लिए शेयर की स्पेशल स्टोरी

‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘फुकरे 3‘ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इसमें फुकरे गैंग को मजेदार अंदाज में देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। फैंस अब फिल्म का सिनेमाघरों में जल्द रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में सलमान खान ने बरसों की अनबन को भुलाकर पुलकित सम्राट को उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तो पिछले कई सालों से सलमान खान और पुलकित सम्राट में काफी अनबन चल रही थी। यह अनबन तब ख़त्म शुरू हुई जब पुलकित सलमान की बहन श्वेता रोहिरा से अलग हो गए थे। बता दे, उस समय यह खबर आ रही थी कि पुलकित ‘सनम रे’ की को-स्टार यामी गौतम को डेट कर रहे थे।

हाल ही में, अपनी इंस्टाग्राम पर सलमान खान ने पुलकित सम्राट का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘बहुत समय हो गया है पुलकित, मुझे तुम्हें इस तरह डांस करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। फिल्म ‘फुकरे 3′ के लिए आपको शुभकामनाएं।’ सलमान की इस स्टोरी को देखकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।

सलमान खान की इस इंस्टा स्टोरी के बाद उनके फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि अब भाईजान और पुलकित का झगड़ा खत्म हो गया है। बता दे, वहीँ फिल्म ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। वहीं, अब ‘फुकरे 3’ में पंडित जी (पंकज त्रिपाठी), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा), लाली (मनजोत सिंह), चूचा (वरुण) और हनी (पुलकित सम्राट) जैसे पसंदीदा किरदार दर्शकों को फिर से हंसाने के लिए आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : गुड न्यूज़ : अब OTT प्लेटफार्म पर दर्शक देख सकते हैं ‘बार्बी’ और ‘मेग 2 द ट्रेंच’, प्राइम वीडियो ने की घोषणा

Related Articles

Back to top button