मॉक ड्रिल : विधान भवन के ऊपर हेलीकॉप्टर से उतरे कमांडो, आतंकी हमले को किया बेअसर

उत्तर प्रदेश पुलिस और NSG के जवानों ने साबित कर दिखाया कि वो किसी भी आतंकी हमले को बेअसर करने और आतंकियों को धूल चटाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज 14 सितम्बर यानी की बृहस्पतिवार को लखनऊ के विधानभवन में की गई मॉक ड्रिल में आतंकी हमले की जानकारी मिलने पर पल भर में ही कमांडो पहुंचे और विधान भवन के ऊपर हेलीकॉप्टर से उतरे।

उन्होंने कुछ ही मिनट में अपनी पोजिशन लेते हुए हालात पर पूरी तरह से काबू पाया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते जवानों को देखकर लोग रुक गए और उनकी वीडियो बनाने लगे। इसके पहले बीते दिन बुधवार को भी लखनऊ में ऑपरेशन ‘गांडीव फाइव’ के अंतर्गत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल की गई थी।

आपको बता दे, अचानक से शुरू हुई मॉक ड्रिल से लोग थोड़ा घबरा गए। हालांकि, कमिश्नरेट पुलिस ने विस्तार से एक अपील जारी कर ड्रिल के बारे में सभी को जानकारी दी थी जिससे कि दहशत की स्थिति न बने। बीते दिन बुधवार को मॉक ड्रिल लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6, आलमबाग बस अड्डा, लोकभवन, लुलु मॉल और पलासियो मॉल में हुई।

बता दे, इस ऑपरेशन के दौरान मुस्तैद खड़ा NSG का एक जवान था। मॉक ड्रिल के दौरान लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पूरी कार्य-प्रक्रिया की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : एशिया कप : कब पूरी तरह से फिट होंगे अय्यर ? लम्बे समय तक बाहर रहने के बाद एशिया कप के लिए उनका चयन किया गया था

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button