प्रियंका गांधी : शिमला में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों से मुलाक़ात की, बोलीं- हर संभव मदद करे केंद्र सरकार

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज 13 सितम्बर यानी की बुधवार सुबह करीब नौ बजे शिमला शहर के आपदा प्रभावित वार्डों का दौरा करने पहुंची। प्रियंका गांधी ने समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का पूरा जांच किया और आपदा से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है।

यहां बिल्कुल भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार को हर प्रकार से संभव मदद करनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दे, समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में 21 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले पुलिस ने समरहिल में येलो लाइन में खड़ी की गईं गाड़ियों के चालान काटे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका 15 सितंबर को सोलन होते हुए नई दिल्ली वापस जाएंगी। सोलन में भी प्रियंका गांधी आपदा प्रभावित हुए क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। हालांकि, प्रियंका को बीते दिन मंगलवार को ही सोलन जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं जा पाईं।

यह भी पढ़े : अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि की खुदाई में मिली कई प्राचीन मंदिर की मूर्तियां, ट्रस्ट के महासचिव ने ट्विटर पर साझा की जानकारी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button