अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि की खुदाई में मिली कई प्राचीन मंदिर की मूर्तियां, ट्रस्ट के महासचिव ने ट्विटर पर साझा की जानकारी

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण जारी है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि स्थल की खुदाई की जा रही है। खुदाई में कुछ प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। उन्होंने बताया कि खुदाई में कई मूर्तियां और स्तंभ प्राप्त हुए हैं। इन तस्वीरों में दखने पर ये मूर्तियां और स्तंभ काफी प्राचीन नजर लग रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही जनवरी अलगे साल 2024 में प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी शुरू हो गई है। साल 2019 में राम मंदिर को लेकर फैसला आने के बाद से राम नगरी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही लगभग 32,000 करोड़ की विकास योजनाओं पर काम भी चल रहा है। नगर में एक बड़े एयरपोर्ट का भी निर्माण होना बाकी है। मंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में रामभक्तों का आगमन शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े : ज्ञानवापी के 4 मामलों की सुनवाई होगी आज, कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : आजम खान के ठिकानों पर आज आयकर विभाग की छापेमारी, तमाम हुई गड़बड़ियों के ढूंढे जा रहे सुराग

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button