घोसी उपचुनाव के परिणाम : उपचुनाव की मतगणना जारी, रुझान में सपा प्रत्याशी आगे, दारा सिंह पीछे

घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। 5 सितंबर को हुए मतदान में 4 लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान हुआ था।

सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से चल रहे आगे
जानकारी के मुताबिक, घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को लगभग 10334 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के दारा सिंह चौहान को करीब 8342 वोट मिले हैं। फिलहाल सपा के सुधाकर सिंह तकरीबन 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

घोसी परिणाम : दो राउंड में 110 वोट नोटा को
घोसी उपचुनाव के 32 राउंड की मतगणना में दो चरण की काउंटिंग पूरी की जा चुकी है। अबतक सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के प्रत्याशी दारा चौहान को 5472 वोट प्राप्त हुए हैं। ऐसे में अभी अब सपा प्रत्याशी तकरीबन 1372 वोट से आगे चल रहे हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button