गुलाब देवी : चंद्रयान-3 की सफलता अब पाठ्यक्रम में होगी शामिल, कहा- छात्र और बेहतर जान सकेंगे इस उपलब्धि के बारे में

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने घोषणा की है कि चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी अब शिक्षामंत्रालय के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बारे में अधिक और बेहतर जान सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने अपने बयान में कहा कि मिशन चंद्रयान-3 की सफलता ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और इसके पीछे ISRO के वैज्ञानिकों की सख्त मेहनत का और प्रधानमंत्री मोदी भी बड़ा योगदान है। उन्होंने इस सफलता को विश्व के सामने गर्व से रखा है।

आपको बता दे, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पीएम मोदी और ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने आगे कहा, इस नई उपलब्धि को पाठ्यक्रम में शामिल करके, बच्चों को न केवल यह जानकारी मिलेगी कि कैसे चंद्रयान-3 के मिशन को वैज्ञानिकों ने सफल बनाने के लिए संघर्ष किया, बल्कि उन्हें यह भी सिखने को मिलेगा कि अग्रणी भूमिका निभाने के लिए मेहनत और लगन की भी आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़े : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक, पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर बने चैम्पियन

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : कासगंज में आज सीएम योगी बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे, बांध और प्रभावित क्षेत्रों की करेंगे जांच-पड़ताल

Related Articles

Back to top button