उत्तर प्रदेश : कन्नौज में सीओ सिटी की कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंदा, कई लोग घायल, कार चालक फरार

कन्नौज में एक बड़ी घटना घटी है जिसमें सीओ सिटी की कार ने ई-रिक्शा को रौंद दिया और इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा के ड्राइवर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक दुर्घटना रविवार की रात करीब 10:30 बजे हुआ था, जब एक ई-रिक्शा कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पर जा रही थी। उसी दौरान सीओ सिटी की कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और सभी सवारी उछल कर बाहर गिर गए।

इस हादसे के बाद, सीओ सिटी की कार के चालक ने मौके पर छोड़कर भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा। इस दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल कानपुर भेज दिया गया। इस घटना के बाद, पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़े : हिमाचल का मौसम : सोलन के कंडाघाट में बादल फटने से 7 की मौत, मंडी में कई लोग लापता, सड़कें बंद

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button