सारा अली खान ने रीमेक फिल्में करने से किया इनकार, आखिर क्या है वजह ?

बॉलीवुड में पुरानी हिट फिल्मों के रीमेक की चर्चा आम हो चुकी है। इसमें कई सितारे रीमेक फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन सारा अली खान ने रीमेक फिल्मों में काम करने से किया इनकार कर दिया है। सारा ने ‘कुली नंबर 1’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन अब वह इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स की तरफ ध्यान नहीं देना चाहती है।

आपको बता दे, उन्होंने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा, “मैंने यह सिखा है कि कुछ फिल्में छूनी भी नहीं चाहिए।” सारा ने यह भी माना कि वह अपनी मां अमृता सिंह की तरह दिखती हैं, लेकिन उनकी जैसी अभिनय क्षमता नहीं है। हाल ही में, सारा ने फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आईं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

जानकारी के मुताबिक, आने वाले समय में सारा के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें ‘मर्डर मुबारक’ और ‘मेट्रो…इन दिनों’ शामिल हैं। उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी देखा जा सकेगा। करण जौहर की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ भी उनके लिए आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इस प्रकार, सारा अली खान ने रीमेक फिल्मों से इनकार करते हुए अपने अभिनय क्षमता को महत्व दिया और आने वाले प्रोजेक्ट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की तैयारी की है।

यह भी पढ़े : शाहरुख खान : आखिर क्यों कहा अभिनेता को ‘बकवास एक्टर’, जानें इसके बाद क्या आया शाहरुख़ का रिएक्शन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button