ऋतिक रोशन : पर्दे पर फिर से अपना जादू बिखेरने आ रहा ‘जादू’, 20 साल बाद दोबारा रिलीज होगी ‘कोई मिल गया’

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की ‘जादू’ वाली फिल्म आपको तो याद होगी? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं साल 2003 में आयी फिल्म ‘कोई मिल गया’। इस फिल्म को दर्शकों खूब पसंद किया था। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों ने इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों की खूब दौड़ लगाई थी। दूसरी तरफ, अभिनेता ऋतिक रोशन के करियर इस फिल्म का बहुत योगदान रहा था।

20 साल पूरे हुए फिल्म ‘कोई मिल गया’ को
आपको बता दे, फिल्म ‘कोई मिल गया’ की रिलीज के 20 साल पूरे हो हैं और अब इस को 30 शहरों में फिर से रिलीज करने का फैसला किया गया है। यह फिल्म 30 शहरों के PVR और INOX में 4 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता और निर्देशक राकेश रोशन ने किया था। इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा और ऋतिक की मां के किरदार में रेखा नज़र आयी थी।

आपको बता दे, फिल्म ‘कोई मिल गया’ जबर्दस्त हिट हुई थी, हालांकि, इसके बाद भी राकेश रोशन के दिमाग में इसकी फ्रेंचाइजी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं थी। निर्देशक के मुताबिक ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ देखते हुए उनके दिमाग में फ्रेंचाइजी का ख्याल आया था और इस तरह ‘कृष’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई। इसके बाद ‘कृष 3’ आई। अब राकेश रोशन की तैयारी है कि वह ‘कृष 4’ लाने के लिए साल 2024 में काम शुरू करें।

यह भी पढ़े : फिल्म ‘अकेली’ की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन की नुसरत भरूचा, बयां की अपनी फीलिंग्स

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button