कार्तिक आर्यन : कार्तिक की नयी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का हुआ फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जो साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान की साझेदारी से बन रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का पहला लुक भी सामने आया है, जिसमें वे चंदू बने हुए हैं, जिनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान दिख रहे हैं और उनकी आंखों में गंभीरता छा गई है।

आपको बता दे, ‘चंदू चैंपियन’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो एक असाधारण रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है। यह फिल्म एक बड़े कैनवास पर लाने की योजना है, जिससे फैंस को अपनी ज़िंदगी की दिलचस्प कहानी देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े : पकिस्तान से आयी सीमा हैदर पर फूटा मुसीबत का पहाड़, वीडियो में हुआ बड़ा खुलासा

बता दे, साजिद नाडियाडवाला, कबीर खान, और कार्तिक आर्यन की इस तिगड़ी जोड़ी ने फिल्म इंडस्ट्री में धमाका करने का वादा किया है। यह उनकी पहली साझेदारी है और इसका रिलीज़ तारीख 14 जुलाई 2024 है। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के रिलीज़ की बात से ही लोगों का उत्साह बढ़ रहा है, क्योंकि इसमें एक्टर कार्तिक आर्यन का नया और अलग लुक देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : आज प्रदेशभर में भारी बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी, गंगोत्री हाईवे बंद

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button