यूपी: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनी सबकी समस्याएं, पीड़ितों की हर संभव मदद की पूरी कोशिश करेंगे

मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित होने वाली जनता के दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन 200 लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। योगी ने इलाज के लिए मदद मांगने वालों से किया वादा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की रतैयारी पर्यवेक्षण से जुड़ी तमाम व्यस्तता के बावजूद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को जनता दर्शन में आए तमाम अलग अलग लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने तमाम विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त आदेश किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी सबहिं प्रकार की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

यह भी पढ़े : वाराणसी : पीएम आज 7 जुलाई को देंगे विकास की सौगात, मिशन 2024 का करेंगे शंखनाद

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button