जियो उपयोगकर्ताओं के लिए खुशखबरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया गया जियो भारत फोन

2G मुक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में, जियो ने हाल ही में जियो भारत फोन को लॉन्च करने की घोषणा की। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, जियो भारत फोन अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाजारों में आज से उपलब्ध हो गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 3 करोड़ 2G ग्राहकों को 4G से जोड़ने के लिए बेहद किफायती दामों पर जियो भारत 4G फोन की सौगात दी जा रही है। जियो भारत फोन अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी छोटे-बड़े शहरों में उपलब्ध हो गया है। प्रथम चरण में, उपभोक्ता इन शहरों की 22,000 से अधिक दुकानों और रिलायंस और जियो के 708 स्टोर्स से जियो भारत फोन खरीद सकते हैं।

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में धार्मिक स्थलों पर विधिवत प्रार्थना के साथ जियो भारत फोन का लॉन्च किया गया। इस अवसर पर 665 जरूरतमंद लोगों को प्रथम जियो भारत फोन निशुल्क वितरित कर उन्हें 2G नेटवर्क से 4G नेटवर्क पर अपग्रेड किया गया।

मार्केट में उपलब्ध इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी फोन उपलब्ध हैं, उनमें ‘जियो भारत’ का दाम सबसे कम है। 999 रुपये के दाम पर उपलब्ध ‘जियो भारत’ का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता है। ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा ‘जियो भारत’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डेटा देगी, यानी आधा जीबी प्रतिदिन, यह प्रतिद्वंदियों के 2जीबी डेटा से 7 गुना अधिक है। ‘जियो भारत’ पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रुपये चुकाने होंगे।

आपको बता दे, देश में निर्मित और मात्र 71 ग्राम वजनी ‘जियो भारत’ में एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमोरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। मोबाइल में 4.5 सेंटीमीटर की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी, 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टॉर्च मिलती है।

‘जियो भारत’ मोबाइल के ग्राहकों को जियोसिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाले ग्राहक ‘जियो भारत’ में अपनी भाषा में काम कर सकेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।

यह भी पढ़े : फिल्म ’72 हूरें’ पर बढ़ा विवाद, मुंबई में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज, नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button