यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 1 जुलाई को जन्मदिन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज शनिवार यानी की1 जुलाई को जन्मदिन है। उनकी पैदाइश साल 1973 में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक छोटे से कस्बे सैफई में हुआ था। अखिलेश ने अपनी पढ़ाई विदेश में की। इसके बाद वे यूपी की सियासत में बड़ा मुकाम हासिल किया और मात्र 38 साल की उम्र में राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप अपना नाम दर्ज किया।

कौन से स्कूल से पढ़ाई की ?
आपको बता दे अखिलेश यादव ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत सैफई के सेंट मैरी स्कूल से की थी। इसके बाद अखिलेश को राजस्थान के धौलपुर स्थित मिलिट्री स्कूल में पढ़ने के लिए भेज दिया गया। यहां से पढ़ाई के बाद अखिलेश ने मैसूर के जयचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और फिर वहां से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएशन। इसके बाद अखिलेश विदेश (ऑस्ट्रेलिया) में पढ़ने चले गए और सिडनी यूनिवर्सिटी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

डिंपल से हुआ लव मैरिज
आपको बता दे जब अखिलेश यादव इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उस समय पर उनकी मुलाकात एक दोस्त के जरिए डिंपल से हुई थी। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। और वे अपनी पढाई पूरी करके वापस देश लौटे तो डिंपल से शादी के लिए घर वालों को राज़ी कर लिया और दोनों की शादी हो गई। 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिंपल शादी के बंधन में बंधे। दोनों के 2 बेटियां और एक बेटा है और इसी के साथ आपको बता के डिंपल अपने पति को बहुत सप्पोर्ट करती हैं।

सियासत का सफर कैसे शुरू किया ?
साल 2000 में अखिलेश पहली बार कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने थे और फिर 3 बार उन्होंने चुनाव में अपनी हासिल की। साल 2012 में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और यूपी विधानसभा का चुनाव लड़कर जीता और मुख्यमंत्री बने। इसके बाद जनवरी 2017 में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गए और अब वह पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने राहुल से हाथ मिलाया लेकिन इस चुनाव में सपा को सफलता नहीं मिली और बीजेपी लंबे अंतराल के बाद सत्ता में आ गई और उसने राज्य में सरकार बना ली। साल 2019 में उन्होंने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा को बीजेपी से हार गए।

यह भी पढ़े : जल्द ही रिलीज़ होगी कंगना रनौत की नई फिल्म ‘चन्द्रमुखी 2’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button