‘जनता को लुभाने के लिए नये-नये वादे कर रही कांग्रेस’, राजस्थान में बोले राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्थान के जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा लगातार जमसभा कर रही है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साध ही साथ राजनाथ ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए लेकिन हमारे एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया गंभीरता से लेती है।

बहादुरों और रणबांकुरों की धरती

रक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान की यह मरूभूमि एक से बढ़कर एक बहादुरों और रणबांकुरों की धरती है। यह दुर्गादास राठौर जैसे महावीरों की धरती है। यह महाराणा प्रताप की धरती है। पन्नाधाय के त्याग-बलिदान और भामाशाह के खुले हृदय से दान की धरती है। उन्होंने कहा कि 1971 की जंग में इस इलाके में भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया था उसकी भी यह धरती साक्षी है। कौन भूल सकता है मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी को जिन्होंने लोंगेवाला की लड़ाई में इतिहास रच दिया। राजनाथ ने कहा कि कौन भूल सकता है, इसी जोधपुर के जांबाज योद्धा हनुत सिंह को जिन्होंने बसंतर की लड़ाई में बहादुरी का परिचय देते हुए महावीर चक्र प्राप्त किया।

भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं

भाजपा नेता ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि मोदी जी के नौ साल के कार्यकाल में हमारी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि आज भारत में चीन के बाद सबसे अधिक मोबाइल फोन बन रहे हे। साल 2014 में देश के 92 फीसदी मोबाइल विदेशों से आयात होते थे। आज भारत में ही 90 फीसदी मोबाइल का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि राजस्थान सरकार चुनाव नज़दीक आने पर जनता को लुभाने के लिए नये नये वादे किए जा रहे हैं, मगर यहाँ की जनता अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं…ट्वीट में लिखी यह बात

UCC पर क्या कहा

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने कहा था हम समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। क्या राजनीति समाज को बांटकर करनी चाहिए? अगर मुसलमान, ईसाई अपने धर्म के अनुसार कुछ करना चाहता है तो क्या हम उसे नहीं करने देंगे? हमने कभी प्रतिबंध नहीं लगाया। हम उसी को लागू करने जा रहे हैं जो संविधान में लिखा है फिर क्यों हमपर आरोप लगाया जा रहा है?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button