क्यों चर्चा में है लकड़ी का यह बॉक्स? पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को किया गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे पर हैं. पीएम मोदी का यह तीन दिवसीय दौरा एक राजकीय दौरा है. अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और वहां की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने पीएम मोदी का शानदार तरीके से स्वगात किया. इस दौरान दोनों ने तोहफे भी एक्सचेंज किए. पीएम मोदी ने दोनों को खास तोहफे भेंट किए. लेकिन पीएम मोदी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दिया गया खास तोहफा चर्चा का विषय बना हुआ है.

पीएम मोदी ने जो बाइडेन को सहस्र चंद दर्शन से जुड़ा एक गिफ्ट भेंट किया

दरअसल, पीएम मोदी ने जो बाइडेन को सहस्र चंद दर्शन से जुड़ा एक गिफ्ट भेंट किया है. इस गिफ्ट का संबंध पूर्णिमा के चांद से है. जानकारी के अनुसार जब कोई शख्स एक हजार पूर्णिमा देख लेता है तो उसको सहस्र चंद्र दर्शन कहते हैं. इसके साथ ही इस गिफ्ट का खास संबंध अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्र से भी है. आपको बता दें कि बाइडेन 80 साल के हो चुके हैं. सहस्र चंद्र दर्शनम का मतलब एक हजार चंद्रमाओं को देखना है. 1000 पूर्ण चंद्रमा देखने वाले के लिए सतभिषेकम आयोजित किया जाता है. एक साल में 12 पूर्ण चंद्रमा होते हैं. इस हिसाब से 80 साल में एक व्यक्ति 960 पूर्ण चंद्रामा को देख सकता है. इसके अलावा हर पांच साल में दो अतिरिक्त पूर्णिमा भी आती हैं. इस तरह से एक 80 साल का व्यक्ति 992 पूर्ण चंद्रमा देखता है. साथ ही 80 साल 8 महीने जीवित रहने वाला व्यक्ति 1000 पूर्ण चंद्रमा के दर्शन कर लेता है.

यह भी पढ़ें: UP के देवबंद में BJP अल्पसंख्यक मोर्चे की बैठक, 150 मुस्लिम बुद्धिजीवियों को दिया जाएगा ‘मोदी मित्र’ का सर्टिफिकेट

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 80 साल 7 महीने के हो गए हैं

क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 80 साल 7 महीने के हो गए हैं. ऐसे में 20 जुलाई को एक और महिना पूरा करने के साथ वह एक हजार पूर्ण चंद्रमा को देख लेंगे. चंदन ने बने इस बॉक्स में 10 चीजें रखी गई हैं. इन सभी चीजों का इस्तेमाल सहस्र चंद्र दर्शनम की पूजा अर्चना में होता है. बॉक्स के भीतर 10 चांदी की छोटी-छोटी डिब्बी हैं. इसके अलावा भगवान गणेश की मूर्ति के साथ एक दिया भी रखा गया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button