फ्री आधार अपडेट की बढ़ी डेडलाइन, अब 3 महीने के बाद की तारीख तय!

फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख बढ़ गई है. अगर आप भी आधार में नाम, पता, DOB अपडेट करने के विचार में थे, तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में फ्री डीटेल्स अपडेट करने की तारीख को 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दी है. UIDAI के इस फैसले के बाद अब अगले 3 महीने तक आधार डीटेल्स को फ्री में अपडेट किया जा सकता है. यानि आपकी प्रूफ ऑफ आईडेंटिटी और प्रूफ आफ ऐड्रेस से जुड़े दस्तावेजों को 14 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन अपडेट और अपलोड किया जा सकता है.

गौरतलब है कि आधार कार्ड में मुफ्त अपडेट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है, जोकि पूरी तरह मुफ्त होगा यानि आधार यूजर्स को आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. वहीं सीएससी पर अपडेट के लिए हमेशा की तरह 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा. याद रहे कि ये छूट आपको ऑनलाइन आधार अपडेट कराने पर ही दी जा रही है.

मालूम हो कि पोर्टल तक पहुंचने के लिए आपको आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी, जिसके बाद ही आप अपने आधार में किसी भी तरह का कोई बदलान कर सकेंगे. वहीं ध्यान रहे कि रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी के उपयोग से ही आप ये आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: मुगलों के बाद अब RSS संस्थापक की जीवनी पाठ्यक्रम से बाहर, इस राज्य की कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान

कैसे करें आधार अपडेट

बता दें कि आधार अपडेट करने के जरूरी है प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस. इसके बिना आप आधार अपडेट नहीं कर पाएंगे. अगर आपके पास ये दोनों डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, तो myaadhaar.uidai.gov.in पर इन दोनों डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा. बता दें कि फिलहाल तो ये सुविधा फ्री में उपलब्ध है, हालांकि पहले इस पोर्टल में अपने डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने के लिए 50 रुपये का पेमेंट करना होता था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button