‘राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी बसपा’, मायावती का बड़ा ऐलान

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बसपा लगातार चुनाव लड़ती रही है। इन चारों ही राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही कारण है कि बसपा ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कभी राष्ट्रीय पार्टी रही बसपा के लिए हाल के वर्ष अच्चे नहीं रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के पास सिर्फ एक विधायक है।

मायावती ने क्या कहा है

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में हम दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों का हर स्तर पर हो रहे शोषण, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर हम आने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कहा कि इन राज्यों में हर स्तर पर दलितों, आदिवासियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता को जागरूक बनाने और चुनावी तैयारी के लिए आकाश आनंद और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने युवाओं की सरकारी नौकरी का सपना किया पूरा, 70 हजार लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र

राजस्थान सरकार पर साधा था निशाना

इससे पहले मायावती ने ट्वीट कर कहा था कि राजस्थान में विधानसभा आमचुनाव के नजदीक अब वहाँ की कांग्रेस सरकार द्वारा 500 रूपए में रसोई गैस व 100 यूनिट फ्री बिजली देने आदि की घोषणा स्पष्टतः चुनावी छलावा नहीं तब और क्या? जबकि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर इनको ये कार्य सरकार बनने के प्रारंभ में पांँच साल पहले कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा था कि राजस्थान की तरह ही जनहित व जनकल्याण कार्यों में विफल रही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस, मध्य प्रदेश की भाजपा व तेलंगाना की बीआरएस सरकार विधानसभा चुनाव के नजदीक अपनी सरकार को बचाने हेतु अनेकों प्रलोभनों व भ्रामक विज्ञापनों आदि के छलावे का सहारा ले रही हैं जबकि जनता इनसे ऊब चुकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button