यूपी में छह IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

यूपी में छह IAS अधिकारियों को इधर उधर किया गया है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्‍जवल कुमार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आइएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।

नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों जुनैद खुद की मर्जी से बनना चाहता है हिंदू? सनातन धर्म अपनाने के लिए सीएम योगी से लगाई गुहार

कानपुर विकास प्राधिकरण के बीच अरविंद कुमार सिंह को हटा दिया गया है उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के साथ बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पिछले दिनों के साथी चर्चा में रहे हैं। उन पर कई आरोप लगते रहे हैं। कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त चार्ज डीएम विशाख जी को दे दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button