ओडिशा रेल हादसे से दुखी गौतम अडाणी ने बढ़ाए मदद के हाथ, मृतकों के बच्चों को लेकर किया बड़ा ऐलान

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ओडिशा रेल हादसे के दो दिन बाद एक बड़ा ऐलान किया है। गौतम अडाणी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि ओडिशा में हुए रेल हादसे से वे काफी दुखी हैं।

अडाणी ने कहा कि इस रेल हादसे में जिन मासूमों ने अपने माता-पिता को खोया है, अडाणी ग्रुप उन बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा। बताते चलें कि शुक्रवार, 2 जून को ओडिशा के बालासोर जिले में हुए रेल हादसे में अभी तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: 7 घंटे बाद तिहाड़ जेल लौटे मनीष सिसोदिया, जमानत के बावजूद बीमार पत्नी से नहीं मिल सके

गौतम अडाणी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा

गौतम अडाणी ने रविवार को शाम करीब 5 बजे एक ट्वीट किया। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन ने अपने ट्वीट में लिखा, ”उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button