खुशखबरी: कालका-शिमला हेरीटेज रेल सेक्शन पर रेल सेवा की फिर से शुरूआत

लखनऊ। कालका-शिमला हेरीटेज हिल रेल सेक्शन पर आज फिर से रेल सेवा की शुरूआत हो गई है। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि आज रेलगाड़ी संख्या 04515 कालका-शिमला ने कालका से दोपहर 12.00 बजे शिमला के लिए प्रस्थान किया।

रेल सेवा

यह रेलगाड़ी सांय 05.20 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी दिशा में शिमला से रेलगाड़ी की शुरूआत कल होगी जब शिमला से वापसी सेवा पूर्वाह्न 10.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सांय 04.10 बजे कालका पहुंचेगी ।

सात महीने से स्थगित थीं रेल सेवाएं

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण कालका-शिमला रेल सेक्शन पर रेल सेवायें लगभग 07 महीने से स्थगित थी तथा इनका फिर से पटरी पर आना एक महत्वूपर्ण कदम है। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र तथा रेलगाड़ी संख्या 02011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस की पहले से ही शुरू की जा चुकी सेवा के फलस्वरूप कालका-शिमला हेरीटेज रेल सेक्शन पर पर्यटक तथा यात्री एक बार फिर से रेल यात्रा का आनंद उठाने के लिए अवश्य ही आकर्षित होंगे ।

Related Articles

Back to top button