अतीक के अंत के बाद माफिया का सियासी किला भी ढहा, प्रयागराज में बड़ी जीत की ओर बीजेपी

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। प्रयागराज नगर निगम में माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई का असर दिख रहा है। यहां से मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी लगातार आगे चल रहे है। बीजेपी प्रत्याशी 800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर चल रहे।

बड़ी बात है कि यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी मोहम्द नकी खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। पतंग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे ओवैसी के उम्मीदवार काफी पीछे है। यहां भाजपा को सपा के अजय श्रीवास्तव टक्कर दे रहें है। बसपा ने पहले यहां अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद पार्टी ने टिकट नही दिया और सईद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मेयर सीट पर BJP की बढ़त जारी, सुषमा खरकवाल लगातार चल रहीं आगे

गौर हो कि यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। उस दौरान दोनों पुलिस कस्टडी में थे। मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जा रहा था। पूरे यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई और 11 मई को मतदान हुआ। 13 मई को वोटिग हो रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button